Advertisment

5वें दिन भी डाक कर्मियों की हड़ताल रहा जारी

औरंगाबाद : औरंगाबाद में आज पांचवें दिन भी अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर डाक कर्मियों की हड़ताल जारी रहा। कर्मियों ने बताया कि जबतक हमारी सात सूत्री मांगों को सरकार मान नहीं लेती तबतक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। जिसके कारण स्थानीय डाकघर में कार्य प्रभावित रहा।

आपको बता दें कि आज अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ समिति के आहवान पर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवा दिन भी जारी रहा। डाककर्मी धरना पर बैठे रहे। डाककर्मी बलदेव कुमार, सौरभ कुमार, राकेश कुमार, इंद्रजीत कुमार सुमन, रंजीत कुमार शर्मा, सुशील कुमार सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, राम पुरी और हरिभूषण सिंह मौजूद थे। लोगों ने बताया कि आठ घंटे का काम, पेंशन समेत सभी सरकारी लाभ देने और कमिटी की सभी सिफारिस को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर हम सभी लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। साथ ही आगे भी हड़ताल जारी रहेगा।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...