पटना : वक्फ संशोधन बिल (Wakf Amendment Bill) दोनों सदनों में पास होने के बाद बिहार की राजनीतिक गरम हो गई है। वक्फ बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। पहले विपक्ष की ओर से सत्ता पक्ष पर हमला किया गया। अब सत्ता पक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय के ठीक बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि असली गिरगिट कौन है, 2010 और 2025 का वक्तव्य बताया गया है। वहीं राजद की ओर से भी एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया कि राजद की तरफ से पोस्टर में लिखा गया है कि इतना तो झुमका नहीं गिरा था बरेली के बाजार में चाचा गिर गए। अरे चाचा… अब और कितना गिरोगे। आगे लिखा गया है कि उतना चाचा नीतीश कुमार बीजेपी के सामने गिर गए।
यह भी पढ़े : Patna में पोस्टर वार जारी, राबड़ी आवास के बाहर लिखा- नायक नहीं खलनायक हूं मैं
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट



















