प्रधान डाकघर मुजफ्फरपुर के डाकियों ने कार्य का किया बहिष्कार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के प्रधान डाकघर में पोस्टमैन का छह बीट तोड़े जाने, केंद्रीयकृत वितरण व्यवस्था में हो रहे परेशानियां और डाकिया के लिए कार्य स्थल पर बैठने की व्यवस्था नहीं होना समेत अन्य समस्याओं के विरोध में डाकिया ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। जिससे डाक वितरण का कार्य पूर्णता स्थगित हो गया। धरना का नेतृत्व राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं एमटीएस बिहार के प्रमंडलीय सचिव अजय कुमार ने किया।

इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि रमना और एमआईटी उप डाकघर वितरण व्यवस्था को प्रधान डाकघर में मर्ज कर दिए जाने की वजह से डाकिया को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे समय से वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त प्रधान डाकघर मुजफ्फरपुर में डाकिया के बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था अभी नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्हें दिया गया मोबाइल भी अक्सर खराब रहता है और समय से उसका रिचार्ज भी नहीं कराया जाता है। डाक प्रशासन का रवैया पूर्णता कर्मचारी विरोधी है। डाकिया तमाम समस्याओं के बावजूद वितरण का कार्य समय से संपन्न करते हैं। डाक प्रशासन का रवैया पूर्णता मनमानीपूर्ण एवं कर्मचारी विरोधी है।

यह भी पढ़े : Banka गांधी चौक पर महात्मा गांधी की नई प्रतिमा का DM और SP ने किया अनावरण

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...