नव सृजित गोला रोड़ में उप डाकघर का उद्घाटन

पटना : नव सृजित गोला रोड़ में उप डाकघर का आज उद्घाटन किया गया। गोला रोड़ मार्ग में बैंक कॉलोनी मोड़ पर स्थित है। इस डाकघर से आस-पास के इलाकों में लाखों की आबादी को डाकघर की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। जिसमें चंद्रशेखरनगर, रामजयपाल नगर, अभिमन्यु नगर, बैंक कॉलोनी गोला रोड़ और अन्य मोहल्लों के लोग इस डाकघर की बैंकिंग एवं डाक की सुविधा प्राप्त कर सकेंगें। गोला रोड़ के सभी व्यपारिक संस्थान/दुकानें एवं गोला रोड़ के आम नागरिक खुश हैं कि अब उन्हें उनके क्षेत्र में डाकघर होने से डाकघर कि सभी सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग, पत्रों, पार्सलों कि बुकिंग एवं अन्म डाकघर की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा।

यह एक कोर बैंकिंग सर्विस उप डाकघर है

यह एक कोर बैंकिंग सर्विस (CBS) उप डाकघर है, इस उप डाकघर में डाक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य आधुनिक वितीय सेवाओं का समावेश किया गया है जिसमें बचत बैंक के सभी स्कीमों के साथ साथ स्पीड पोस्ट् पार्सल एवं पंजीकृत पत्रों के बुकिंग एवं भेजने से सम्बंधित कार्य भी किए जाएंगे। जिससे गोला रोड़ एवं आसपास के आम जनता को डाकघर की आधुनिक वितीय एवं डाक सेवाओं हेतु खगौल या दानापुर कैंट उप डाकघर जाने कि जरुरत नहीं पड़ेगी। यह एक डबल हैण्डू (Non Delivery) उप डाकघर है। जिससे लगभग एक लाख की आबादी को बेहतर डाक सुविधा प्रदान करने हेतु डाक विभाग कटिबद्ध है।

नए भवन में शुभारंभ को लेकर स्थानीय निवासियों में हर्षोल्लास का माहौल

गोला रोड़ उप डाकघर के नए भवन में शुभारंभ को लेकर स्थानीय निवासियों में हर्षोल्लास का माहौल था। उद्घाटन के दौरान स्थानीय ग्राहकों विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, आम जनता, आसपास के व्यापरिक दुकानों एवं शैक्षणिक इंस्टीट्यूट के छात्रगण एवं कर्मचारियों नें डाक विभाग के प्रति कृतज्ञता जताई कि विभाग हमारी सुविधाओं का ख्याल रखती है।

गोला रोड़ घनी आवासीय आबादी वाला एक मार्केट हब का परिचायक बन चुका है

आपको बता दें कि गोला रोड़ घनी आवासीय आबादी वाला एक मार्केट हब का परिचायक बन चुका है। यहाँ के आम जनता एवं आस-पास के दुकानदारों द्वारा डाक विभाग के बिभिन्न आधुनिक वितीय सेवाओं के साथ- साथ डाक विभाग की अन्य सुविधा का लाभ ले सकते हैं। साथ हीं इस इलाके के बड़े व्यवसायी एवं छोटे दुकानदार नवीनतम सेवा, डाक निर्यात केंद्र (DNK) का लाभ ले सकते हैं। डाक निर्यात केंद्र के माध्यम से अपने सामानों को देश एवं देश के बाहर भेज सकते हैं। इस उद्घाटन समारोह के मौके पर उपस्थित प्रेस एवं मीडिया के सदस्यों के माध्यम से आसपास के आम जनता का आह्वाहन किया जाता है कि वे गोला रोड़ उप डाकघर से डिजिटल बैंकिंग एवं अन्म डाकघर की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।

यह भी पढ़े : मोदी 3.0 में बिहार के मंत्रियों को मिला ये विभाग जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...