घूमने लगे कुम्हारों की उम्मीदों के चाक, दिवाली पर दियों से घर करेंगे रोशन, लाएंगे खुशहाली

पाकुड़: दीप पर्व दीपावली नजदीक आ चुकी है. ऐसे में दूसरों के घरों को रोशन करने के साथ ही अपने घर भी खुशियां लाने की उम्मीदों से कुम्हारों का चाक घूमना शुरू हो गया है.

पाकुड़ मे अलग-अलग जगहों पर दियों के बाजार सजने लगे हैं. चाइनीज सामानों के बहिष्कार इन कुम्हारों की उम्मीदें और बढ़ा रहा है.

दीप पर्व पर मिट्टी के दिए से घर को रोशन करने की परंपरा सदियों पुरानी है. इसका अपना महत्व भी है. ऐसे में दीपावली के नजदीक आते ही कुमार दिए बनाने के काम मे तेजी से जुड़ गए हैं.

उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनकी दीपावली भी रोशन रहेगी. मिट्टी के दीपक मटकी आदि बनाने के लिए माता-पिता के साथ उनके बच्चे भी हाथ बटा रहे हैं.

कोई मिट्टी गूंथने में लगा है तो किसी के हाथ चाक पर मिट्टी के बर्तनों को आकर दे रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ समय में आधुनिकता के इस दौर में दीयों का स्थान बिजली के झालरों ने ले लिया है.

ऐसे में कुम्हार के सामने आजीविका का संकट गहरा गया है.चाइनीस झालरों ने इन कुम्हार को और चोट पहुंचाई हैं. इस कारण वर्ष भर इस त्यौहार की प्रतीक्षा करने वाले कुम्हार की दीपावली अब पहले की तरह रोशन नहीं रही.

Gopalganj Hanuman Mandir: कथित वायरल वीडियो को लेकर बेलबनवा मंदिर में...

Gopalganj Hanuman Mandir: कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को महंत बृजमोहन दास से जुड़े कथित वायरल...

Jharkhand Para Teacher Exam 2026: मानदेय बढ़ोतरी का मौका, तीसरी आकलन...

Jharkhand Para Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए मानदेय में बढ़ोतरी का एक और अवसर सामने आया है। झारखंड एकेडमिक...

Jamui Crime: 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी को...

 जमुई में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल हुआ।...