प्रशांत की मुसलमानों से अपील, बोले- सिर्फ लड़ने के लिए लड़ना है तो लालटेन को पकड़े रहिए, भाजपा को पटकना…

किशनगंज : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने किशनगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। संपर्क अभियान के तहत वे एक दिन के लिए किशनगंज दौरे पर थे। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को याद करना चाहिए कि आप यहां से बंगाल से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। जब भी मुस्लिम समाज को लगे कि प्रशांत किशोर पर भरोसा करना चाहिए कि नहीं। तो मैं आपको बस याद दिलाना चाहूंगा कि पिछले 10 साल में आपके और आपके कौम पर सबसे बड़ा संकट सीएए-एनआरसी का आया था।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएए-एनआरसी का संकट इतना बड़ा था कि मुस्लिम समाज की महिला भी सड़क पर आ गई थी और धरना प्रदर्शन पर बैठी थी। आप याद कीजिए कि सीएए-एनआरसी का संकट कब रुका। संकट तब रुका जब दो मई 2021 को बंगाल में हमने उन्हें शिकस्त दिया। बंगाल में जब दीदी के अपने लोग जब उन्हें छोड़ कर भागने लगे तब देश में कौन आदमी था जो दीदी के मदद के लिए खड़ा हुआ।

वो प्रशांत किशोर था :

लालू-तेजस्वी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव बंगाल नहीं गए थे। दो साल बंगाल के गांव-गांव में ऐसी व्यवस्था बनाई की भाजपा को 100 सीट पार होने नहीं दिया। 77 पर भाजपा को ऐसा रोका की देख लीजिए अबतक वो वहां खड़ी नहीं हो पाई है। आज बिहार में भी हम वहीं व्यवस्था बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा को पटखनी देना चाहते हैं तो लालटेन छोड़ जन सुराज का हाथ पकड़िए, जीत की गारंटी मैं आपको देता हूं। मैं मुस्लिम समाज के लोगों से बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अगर लड़ने के लिए लड़ना है तो लालटेन को पकड़े रहिए, मगर आप भाजपा को बिहार में पटक देना चाहते हैं तो जन सुराज के साथ जुड़िए। मैं आपको दावे के साथ जिताने का भरोसा दिला रहा हूं। हमने बहुतों को जिताया है इस बार आपका हाथ पकड़ रहे हैं आप बिहार के लोगों को भी हारने नहीं देंगे।

यह भी पढ़े : नीतीश-बीजीपी ओर बीजेपी-नीतीश की मजबूरी – प्रशांत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Chainpur CHC Negligence: गुमला के चैनपुर CHC की स्वास्थ्य सेवाएं कटघरे...

Chainpur CHC Negligence: गुमला ज़िले के चैनपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। 14 साल की शिवानी...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...