Advertisement
Advertisement

झारखंड में समय से पहले राहत: नदियां लबालब, डैम फुल, गर्मी में नहीं पड़ेगा जल संकट

रांची: मई के 10 दिन बीत चुके हैं और इस बार झारखंड के लिए गर्मी राहत लेकर आई है। आमतौर पर मार्च आते-आते जहां राज्य की नदियां सूखने लगती थीं और जलाशयों का जलस्तर गिर जाता था, इस बार तस्वीर बदली हुई है। राज्य के सात जिलों की 16 नदियां अब भी कल-कल बह रही हैं और जलाशयों में भी भरपूर पानी है। इसका सीधा फायदा यह है कि गर्मी के मौसम में जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रांची की बात करें तो राजधानी के तीन प्रमुख डैम- रुक्का (गेतलसूद), हटिया और गोंदा डैम इस वक्त पूरी तरह से सेफ जोन में हैं। रुक्का डैम में आपूर्ति लायक सात फीट पानी बचा है, जो पिछले साल की तुलना में तीन इंच ज्यादा है। हटिया डैम में करीब सात फीट और गोंदा डैम में एक फीट ज्यादा जल स्तर दर्ज किया गया है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इन डैमों से जून तक शहरवासियों को निर्बाध जल आपूर्ति होती रहेगी।

उधर, मानसून के भी समय से पहले दस्तक देने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने 27 मई को केरल में मानसून की शुरुआत का अनुमान जताया है, जबकि पिछले साल यह 30 मई को पहुंचा था। झारखंड में सामान्यतः मानसून 20 जून के आसपास आता है, लेकिन इस बार इसके पांच दिन पहले दस्तक देने की संभावना है। ऐसे में राज्य में पानी की किल्लत की कोई आशंका नहीं दिख रही है।

लंबे समय बाद मई में इतनी राहत भरी तस्वीर सामने आई है, जब न गर्मी ने विकराल रूप लिया और न ही लू ने परेशान किया। खेत-खलिहानों के लिए भी यह सकारात्मक संकेत हैं, क्योंकि पर्याप्त जल भंडारण से खरीफ फसलों की बुआई भी समय पर और सुचारु रूप से हो सकेगी।


Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...