उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता

Desk. उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में रविवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। इसका एपिसेंटर असम के उदलगुड़ी जिले में था, और गहराई महज 5 किलोमीटर बताई गई है।

5:20 बजे महसूस हुए झटके

असम के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके शाम 5:20 बजे (IST) महसूस किए गए। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं।

किन राज्यों में महसूस हुए झटके?

असम (उदलगुड़ी सहित कई जिलों में), मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, जिसके बाद कई लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...