रांची में BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को BIT मेसरा में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर संस्थान के 70वें स्थापना दिवस को याद गार बनाया।

 BIT मेसरा परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया गया।  राष्ट्रपति द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली का भव्य उद्घाटन किया।

 उद्घाटन के पश्चात् राष्ट्रपति ने BIT मेसरा के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में संस्थान के छात्र और शिक्षकों द्वारा किए गए तकनीकी नवाचार, अनुसंधान प्रोजेक्ट्स और विकास कार्यों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी ने BIT मेसरा के शैक्षणिक और तकनीकी क्षेत्र में किए गए प्रयासों की उत्कृष्टता को उजागर किया।

 BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी शामिल हुए। उनके साथ राष्ट्रपति के बीच BIT मेसरा के विकास, भविष्य की योजनाओं और तकनीकी क्षेत्र में नवाचारों पर चर्चा हुई।

 कार्यक्रमों के सफल आयोजन के बाद, BIT मेसरा के जीपी बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह का समापन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने BIT मेसरा के समस्त परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गईं।

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...