Commercial Advertisment

झारखंड में बारिश ने सब्जी उत्पादन पर डाला असर, टमाटर-धनिया की कीमतों में भारी उछाल

रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का सीधा असर सब्जियों की खेती पर देखने को मिल रहा है। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में खेतों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे खुले में उगाई जा रही सब्जियों की फसलें नष्ट हो गई हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि सब्जियों की कीमतों में अचानक भारी उछाल आ गया है।

चार दिन पहले तक 15 से 20 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 60 से 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं, धनिया की कीमतों में तो चार गुना तक की वृद्धि देखी गई है। जो धनिया पहले 160 रुपए प्रति किलो था, वह अब 400 रुपए किलो तक बिक रहा है।

ओरमांझी के किसान घंसू महतो ने बताया कि “मूसलधार बारिश के कारण खेतों में जल भर गया है और सब्जियों की फसल सड़ने लगी है। चूंकि अधिकतर सब्जियों की खेती खुले में होती है, इसलिए बारिश का सीधा नुकसान किसानों को झेलना पड़ रहा है।”

कई अन्य सब्जियों के दामों में भी तेजी
नेनुआ, भिंडी, कद्दू, करेला, परवल, शिमला मिर्च, फूलगोभी और पालक जैसी सब्जियों के भावों में भी 10 से 40% तक की वृद्धि हुई है।

सब्जीपहले (₹/किलो)अब (₹/किलो)
टमाटर15-2060-80
धनिया160400
भिंडी20-3030-40
नेनुआ20-3030-40
करेला3040
परवल20-3030-40
शिमला मिर्च80160
फूल गोभी3050
पत्ता गोभी2030
बैंगन3040
पालक3040

फल भी महंगे, जामुन के दाम दोगुने
बारिश का असर केवल सब्जियों तक सीमित नहीं रहा, फलों पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। रांची में जहां चार दिन पहले तक जामुन 50-60 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, अब वही जामुन 100-120 रुपए किलो पर पहुंच गया है। बारिश की वजह से पेड़ से फल गिर गए हैं, जिससे उपज में भी गिरावट आई है।

किसानों को नुकसान, उपभोक्ताओं पर बोझ
खेती प्रभावित होने से एक ओर जहां किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी महंगाई का असर दिखने लगा है। अगर मौसम की स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम और चढ़ सकते हैं।


Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...