अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले बाबूलाल मरांडी- ‘जनता की कमाई लूटने वाले बख्शे नहीं जाएंगे’

रांची. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी हौ।उन्होंने कहा कि जनता की कमाई लूटने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा उपस्थित होने के संदर्भ में 9 समन भेजे गए थे।

उन्होंने कहा कि रग रग में जिसके भ्रष्टाचार बसा हो, वो आखिर कैसे ईडी के प्रश्नों का सामना कर सकता है। आज के घटनाक्रम से यह सिद्ध हो गया है कि हमारे देश की न्याय व्यवस्था किसी के सामने नतमस्तक नहीं है, चाहे वह व्यक्ति कितने भी ऊंचे पद पर क्यों ना हो।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 9 बार समन की अवहेलना करने के बाद, जब ईडी ने कार्रवाई की और गिरफ्तारी हुई, तो यह सिद्ध हो गया कि कानून के सामने सभी समान हैं। ‘न खाएंगे न खाने देंगे’ के दृढ़ संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चुन चुनकर सभी भ्रष्टाचारियों को उनकी सही जगह (जेल) तक पहुंचाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ये नया भारत है, ये भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने वाला भारत है।

PMCH OPD News: OPD बंद होने की खबर को अस्पताल ने...

PMCH OPD News, पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों के काम रोकने से मरीजों को...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: QR Wrist Band से AI तक,...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए देश-विदेश से गया आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार परंपरा के साथ आधुनिक...

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल के पास...

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव पर अचानक हुई गोलीबारी ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। बिंदल मॉल के पास...