प्रधानमंत्री राजभवन में करेंगे रात्रि विश्राम

रांची : प्रधानमंत्री शुक्रवार को रांची में रोड शो के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

यह जानकारी भाजपा के महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने दी। गुरुवार की देर शाम प्रधानमंत्री के रांची में रोड शो को लेकर हरमू बाइपास रोड स्थित भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रांची आगमन पर स्वागत की तैयारी पर चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को शाम चार बजे रांची पहुंचेंगे।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वे राजभवन जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा राजपथ पर पूरे रास्ते जिसमें हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक पर लोग हजारों की संख्या में कतारबद्ध होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत माता चौक से बाल्मीकि नगर, किशोरगंज चौक, गाड़ीखाना चौक, मारवाड़ी भवन, गोशाला चौक व रातू रोड चौक तक प्रधानमंत्री रोडशो करेंगे।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...