जेल में कैदी ने फांसी लगा किया खुदकुशी का प्रयास, जानिए किस मामले में है बंद

सिवान : सिवान जेल में बंद एक कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि महराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहवां निवासी छोटेलाल राम हत्या के एक मामले में 16 जुलाई 2020 से जेल में बंद है. छोटेलाल राम जेल में वार्ड नंबर 19 में रखा गया था.

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम कैदियों की गिनती के दौरान छोटेलाल राम गोदाम में चला गया. वहां करकट से लगे पाइप में गमछा का फंदा बनाया और उससे झूल गया. वहीं गिनती कर रहे सुरक्षाकर्मियों को यह पता चला कि एक बंदी नहीं है. काफी जांच करने के बाद वह गैस गोदाम में फंदे से लटका हुआ मिला. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन गंभीर हालत देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है.

सिवान जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने फोन पर बताया कि छोटेलाल राम हत्या के मामले में जेल में बंद है और बुधवार की देर शाम आत्महत्या करने का प्रयास किया. जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई है. इस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया कि उसने जान देने की कोशिश क्यों की है.

रिपोर्ट : विजय

Urfi Javed ने किया पोस्ट, फांसी का फंदा देख घबरा गए लोग

गले में फंदा लगा कर हाजत में खुदकुशी

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...