आठ देशों एवं पांच केन्द्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के मौके पर राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन

देश के आठ राज्यों आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं तमिलनाडु तथा पाँच केंद्रशासित प्रदेश क्रमशः चंडीगढ़, दिल्ली, पुडुचेरी, लक्षद्वीप तथा अंडमान एवं निकोबार के स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजधानी रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम को राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने संबोधित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि ‘भारत एक है और एक रहेगा’। हम एक रहकर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। भारत में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं लेकिन सभी एक दूसरे की भाषा एवं भावना का सम्मान करते हैं। विश्व-बंधुत्व की भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना महामारी के समय इसका परिचय पूरी दुनिया को दिया और दुनियाभर के कई देशों को निःशुल्क कोविड टीका प्रदान किया और बताया कि भारत देश दुनिया के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलता है। मोदी के नेतृत्व में ही हमारी अर्थव्यवस्था ने कई देशों को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई है।

आगे उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी छोटी सी आयु में मानवता के प्रति जो धर्म निभाया, उसे विश्व कई सदियों तक याद रखा जाएगा। आज हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है कि समाज की मुख्य धारा से वंचित लोगों की सेवा करें।

लोग अपनी भाषा, संस्कृति के साथ अन्य भाषाओं एवं संस्कृति को भी जानने का प्रयास करें एवं उनका आदर व सम्मान करें। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के लोक गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

 

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img