Advertisment

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

पटना : विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अगमकुआं स्थित राजकीय फार्मेसी कॉलेज में डिप्लोमा फार्मासिस्टस आर्गेनाइजेशन की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के साथ, स्वास्थ्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रशांत कुमार शाही, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक नंदकिशोर भी शामिल हुए.

विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है और इसकी शुरुआत 2009 में अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट फेडरेशन (FIP) ने किया यह दिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फार्मासिस्टों उनके अच्छे कार्य एवं योगदान के लिए सम्मान दिया जाता है.

कार्यक्रम में फार्मासिस्ट एवं फार्मेसी छात्रों द्वारा कई मांगों पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में शामिल नंदकिशोर यादव ने कहा कि बिहार के विभिन्न छात्र-छात्राएं यहां पढ़ कर पूरे देश-प्रदेश में अपनी सेवा दे रहे हैं जो हमारे लिए गर्व की बात है. ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वास्थ सेवा को बेहतर बनाने में चिकित्सकों के साथ-साथ फार्मासिस्टों का योगदान भी महत्वपूर्ण है. दवाओं के निर्माण से लेकर उनके वितरण एवं संरक्षण तक का कार्य फार्मासिस्टों के द्वारा किया जाता है.

विश्व फार्मेसी दिवस पर सभी फार्मेसिस्ट को बधाई देते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मेसिस्ट की सेवा और योगदान की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के विकास के लिए कृत संकल्प है. उपमुख्यमंत्री ने फार्मासिस्ट छात्रों द्वारा उठाए गए विभिन्न मांगों पर ध्यान देते हुए उन विषयों पर काम करने का आश्वासन दिया.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...