पटना : लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार करने वाले एसआई के लिए आज का दिन बड़ा है। बिहार सरकार से आदेश मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने आज बड़ी संख्या में एसआई रैंक के पुलिस पदाधिकारी को इंस्पेक्टर रैंक में पदोन्नति दी है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस बाबत एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि आने वाले दिनों में एसआई रैंक के कुछ और पुलिस पदाधिकारी हैं, जिन्हें इस्पेक्टर में प्रमोट करना है। जिसकी कागजी कार्रवाई की जा रही है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


