भाजपा शासनकाल के सभी मंत्रियों और अधिकारियों की संपत्ति की जांच हो- बंधु तिर्की

Ranchi-विधायकी गंवाने वाले बंधु तिर्की- आय से अधिक मामले में विधायकी गंवाने वाले बंधु तिर्की ने भाजपा कार्यकाल के दौरान मंत्री बने सभी मंत्रियों की संपत्ति की जांच मांग की है. बंधु तिर्की ने कहा है कि भाजपा शासन काल में जितने भी लोग मंत्री बने है, उन सब की संपत्ति की जांच होनी चाहिए.

कंबल घोटाला, टॉफी घोटाला, जेपीएससी घोटाला सहित सारे घोटाले की चर्चा करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि ये सारे घोटाले भाजपा शासन काल में हुए, लेकिन किसी भी मामले में जांच नहीं हुई. मुख्यमंत्री इस मामले में हिम्मत दिखलाए और सभी मामले में जांच का आदेश दें.

इसके साथ ही उस दौरान जो भी अधिकारी रहें है, उन सब की संपत्तियों की जांच करवायी जाए. लूट हो भाजपा के शासन काल में और विधायकी विपक्ष के विधायकों की जा रही है, एक-एक कर विपक्ष के विधायकों को निशाना बनाया जा रहा है.

बंधु तिर्की ने कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भाजपा शासनकाल के सभी मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग करेंगे. बता दें कि कांग्रेस के कार्याकारी अध्यक्ष और मांडर विधायक रहे बंधु तिर्की की विधायकी आय से अधिक संपत्ति के मामले में चली गयी थी, बंधु तिर्की के पास के उनकी आय से करीबन 6 लाख रुपये की संपत्ति पायी गयी थी.

हेमंत सरकार से जल जंगल और जमीन की सुरक्षा की उम्मीद, बाकी तो व्यापारी हैं- बंधु तिर्की

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...