Advertisment
Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

RJD के 2 विधायक विभा देवी व छोटे लाल राय ने थामा JDU का हाथ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दो विधायक ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया। परसा विधायक छोटे लाल राय और नवादा विधायक विभा देवी जदयू में शामिल हो गईं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों को पार्टी में शामिल कराया। रजौली से राजद विधायक प्रकाश वीर कल यानी 14 अक्टूबर को जदयू ज्वाइन करेंगे। बता दें कि ये तीनों विधायक कल ही राजद पार्टी से इस्तीफा दिया था। कुछ दिन पहले वीभा देवी और प्रकाश वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Dhanbad: पुलिस को मिली सफलता, प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। भगोड़े अपराधी प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्यों को पुलिस ने हथियार, बम और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। धनबाद एसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय संगठित आपराधिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा है।Dhanbad: पुलिस को मिली सफलता प्रिंस खान गुर्गे के सैफी उर्फ मेजर धनबाद के विभिन्न व्यवसायियों को फोन कर लगातार रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन अपराधियों के आर्थिक स्रोतों का पता लगाने, शूटरों एवं...

Hazaribagh: हार्डकोर नक्सली सुनील गंझू गिरफ्तार, 42 मामलों में था वांछित

Hazaribagh: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार्डकोर माओवादी और पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 42 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। झारखंड का “टेरर” कहा जाने वाला यह दुर्दांत नक्सली बेलतू नरसंहार जैसे चर्चित कांड में भी शामिल था, जिसमें 13 ग्रामीणों की निर्मम हत्या की गई थी।Hazaribagh: एसपी ने बताया एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर जोराकाट इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुनील गंझू बताया। वह मूल रूप से चतरा...

झारखंड पात्रता परीक्षा में भाषाई विवाद तेज़, पलामू-गढ़वा और खूंटी में विरोध प्रदर्शन शुरू

रांची: झारखंड पात्रता परीक्षा (JTET 2025) को लेकर प्रदेश में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद घोषित इस परीक्षा का विज्ञापन अब भाषाई असंतुलन के कारण विवादों में घिर गया है। खासकर पलामू, गढ़वा और खूंटी जिलों में इस परीक्षा को लेकर स्थानीय छात्र संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है।

भाषा बनी विवाद की जड़

दरअसल, JTET 2025 के लिए जारी निर्देशिका के अनुसार, विभिन्न जिलों में स्थानीय भाषाओं के आधार पर प्रश्नपत्र निर्धारित किए गए हैं। लेकिन पलामू और गढ़वा जिलों के उम्मीदवारों को नागपुरी और कुड़ुख भाषा में परीक्षा देनी होगी, जबकि इन क्षेत्रों में भोजपुरी और मगही भाषाएं प्रमुखता से बोली जाती हैं। इसका तीखा विरोध शुरू हो गया है।

स्थानीय सांसद बी डी राम ने इस मामले में हेमंत सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को राज्य की भाषाई विविधता की समझ नहीं है और यह “भाषाई थोप” की नीति पलामू और गढ़वा जैसे जिलों के साथ सौतेला व्यवहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के युवाओं के लिए कुड़ुख और नागपुरी में परीक्षा देना लगभग असंभव है, क्योंकि इन भाषाओं का स्थानीय शैक्षणिक स्तर पर कोई आधार नहीं है।

खूंटी में मुंडारी को लेकर विरोध

पलामू और गढ़वा के बाद अब खूंटी जिले में भी विरोध की लहर उठ गई है। यहां की प्रमुख स्थानीय भाषा मुंडारी को JTET के पाठ्यक्रम से बाहर कर दिया गया है और उसकी जगह नागपुरी को शामिल किया गया है। इस पर आदिवासी संगठन “मुंडारी भाषा-संस्कृति बचाओ संघर्ष समिति” ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

समिति ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि मुंडारी भाषा को पुनः परीक्षा में शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर मुंडा समाज के ऐतिहासिक और भाषाई अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। संगठन ने कहा कि मुंडारी वह भाषा है जिसने भगवान बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा और डॉ. रामदयाल मुंडा जैसे महापुरुषों को जन्म दिया है, और इस तरह की उपेक्षा अस्वीकार्य है।

क्या बदलेगा सरकार का रुख?

फिलहाल, JTET 2025 की भाषा नीति को लेकर विरोध लगातार तेज़ हो रहा है। एक ओर छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक संगठन इसे एक बड़ी साजिश करार दे रहे हैं। अब निगाहें राज्य सरकार की ओर टिकी हैं कि क्या वह इस विरोध को गंभीरता से लेकर पुनर्विचार करेगी या फिर निर्णय पर अडिग रहेगी।

Related Posts

घाटशिला उपचुनाव: BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग...

रांची. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड के 45-घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। BJP के राष्ट्रीय...

NDA की पटना में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, BJP-JDU में...

पटना : पटना से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज यानी 13 अक्टूबर को पटना...

Breaking: झारखंड कैबिनेट बैठक की बदली डेट, जानिए अब कब होगी

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन यह बैठक अब...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel