Hazaribagh: हार्डकोर नक्सली सुनील गंझू गिरफ्तार, 42 मामलों में था वांछित

Hazaribagh: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार्डकोर माओवादी और पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 42 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। झारखंड का “टेरर” कहा जाने वाला यह दुर्दांत नक्सली बेलतू नरसंहार जैसे चर्चित कांड में भी शामिल था, जिसमें 13 ग्रामीणों की निर्मम हत्या की गई थी।

Hazaribagh: एसपी ने बताया

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर जोराकाट इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुनील गंझू बताया। वह मूल रूप से चतरा जिले के पत्थलगड्डा का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से नक्सली पर्चे और लेटर हेड बरामद किए गए।

Hazaribagh: नक्सली संगठन को बड़ा झटका

पुलिस के अनुसार, गंझू 2018 में जेल से रिहा होने के बाद फिर से संगठन में सक्रिय हो गया था और लेवी वसूली तथा कई हिंसक घटनाओं में संलिप्त था। वह माओवादी कमांडर सहदेव महतो और नताशा को शरण देने का काम भी करता था। उसकी गिरफ्तारी से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है और पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...