‘जनता कर रही है इंसाफ, BJP हो रही है साफ’, तेजस्वी ने कहा…

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीच तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा खुद को जंगलराज का वारिस कहे जाने पर उन्होंने कहा कि अब बेड को भी जंगलराज से जोड़ दिए। सब लोग बेड खाली कर दो। उन्होंने कहा कि वे बिहार आते हैं सिर्फ लालू तेजस्वी को गाली देने लेकिन दस वर्षों में उन्होंने क्या किया कभी नहीं बोलते हैं। 40 में से 39 सीट लेकर गए क्या किया बिहार के लिए।

कितने लोगों को नौकरी दिए, पेपर लीक पर मुंह नहीं खुल रहा है। 25 करोड़ युवक नौकरी नहीं मिला और वह ओवरएज हो गया, इसके बारे में मुंह से आवाज नहीं निकलता है। बिहार में बाढ़ आता है, प्रधानमंत्री ने एक मिनट का भी बैठक नहीं किया। पटना डूब गया था तब प्रधानमंत्री पटना क्यों नहीं आए थे। कोरोना काल में लोगों को गलत वैक्सीन दिलवा दिए और खुद अच्छा वैक्सीन लिए। गलत वैक्सीन लेने की वजह से लोग अब हार्ट अटैक से मर रहे हैं।

वहीं छपरा में गोलीबारी मामले में तेजस्वी ने कहा कि सूचना मिली है कि छपरा में हत्या की गई है। चुनाव के बाद की घटना है, प्रशासन के लोगों से बात हुई है और उन्होंने बताया है कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य लोग की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी चल रही है। चुनाव में हिंसा की जगह नहीं होनी चाहिए। कुछ लोग हैं जो हार की बौखलाहट में इस तरह की घटना को अंजाम दिए हैं।

हमें प्रशासन पर भरोसा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हमलोग अच्छे माहौल में चुनाव के पक्षधर हैं लेकिन वे लोग गलत कर रहे हैं। तेजस्वी ने मूंगेर में राजद प्रत्याशी पर हमले की भी चर्चा की और कहा कि अब भाजपा साफ हो रही है। भाजपा ने एक भी मुद्दे की बात नहीं की है इसलिए ‘जनता कर रही है इंसाफ, भाजपा हो रही है साफ’।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

बिहार STF की कार्रवाई जारी, हथियार तस्कर मसूदन यादव गिरफ्तार…

BJP BJP BJP BJP

BJP

N Chandrasekaran Reappointed: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन,...

N Chandrasekaran Reappointed, जमशेदपुर: टाटा ग्रुप से जुड़ी बड़ी कॉरपोरेट खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक बार फिर...

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...