बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू हुए साइन

दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डे में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण होगा

Bihar –  बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू हुए साइन  – बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए एमओयू हुए साइन  दरभंगा पर 78 एकड़ में और पूर्णिया पर 52.18 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण # लाखों लोगों को मिलेगा इसका फायदा नई दिल्ली। बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच सोमवार को दो एमओयू साइन किए गए।

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू हुए साइन
बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए एमओयू हुए साइन”

बिहार सरकार की ओर से एमओयू साइन करने की जिम्मेदारी रेजिडेंट कमिश्नर आईएएस कुंदन कुमार ने निभाई। इन एमओयू के तहत बिहार सरकार द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दरभंगा एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण को 78 एकड़ जमीन सौंपी जाएगी। जिसमें 54 एकड़ में सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जाएगा जबकि 24 एकड़ में कैट (CAT)-1 लाइटिंग का निर्माण किया जाएगा। वहीं पूर्णिया हवाई अड्‌डे के सिविल एन्क्लेव निर्माण कार्य के लिए 52.18 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया को दी जाएगी।

Darbhanga:सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपी जमीन,आजमीन.ए.हज की शुरुआत

इसे भी देखे: बिहार में कब्रिस्तान बना शराब कारोबारियों का अड्डा , 25 लीटर शराब बरामद

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू हुए साइन

बता दें कि 30 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्‌डों पर नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बिहार सरकार के बीच एमओयू को स्वीकृति दी गई थी। इस स्वीकृति के तहत ही सोमवार को यह एमओयू साइन किए गए। इस एमओयू के साइन होने से अब दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्‌डे के नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके तहत अब दोनो एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

इसे भी देखे: बिहार मे गंगा नदी में निर्माणाधीन पुल दूसरी बार गिरा, भागलपुर और खगड़िया को जोड़ेगा यह पुल

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू हुए साइन

इससे जहां दरभंगा एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार होगा, वहीं पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की बाधा अब दूर हो जाएगी। इन एमओयू के तहत राज्य सरकार एयरपोर्ट के लिए जमीन बिना एंक्रोचमेंट के अथॉरिटी को उपलब्ध कराएगी। फोर लाइन से सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी देगी और बिजली-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। जबकि पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण से कई जिलों की लाखों की आबादी को एयरपोर्ट का सीधा फायदा मिलेगा। फ्लाइट्स के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...