Advertisement
Advertisement

पूर्णिया का सीमेन स्टेशन बना A Grade Semen Station, भुवनेश्वर में मिला सम्मान

पटना: ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित लोकसेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में पशुपालन एवं डेयरी में प्रभावी कार्यान्वयन हेतु केंद्र, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संवाद हेतु दो दिवसीय मानसून बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया के सीमेन स्टेशन को भारत सरकार ने ‘ए ग्रेड सीमेन स्टेशन’ के रूप में वर्गीकृत किया है जिसके बाद पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और ओडिसा के मुख्यमंत्री ने सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री रेणु देवी भी उपस्थित थी। पूर्णिया सीमेन स्टेशन राज्य का पहला आधुनिक सीमेन उत्पादन केंद्र है जिसमें अत्यधिक आधुनिक सांढ़ शेड, सीमेन प्रसंस्करण प्रयोगशाला, गुणवत्ता नियंत्रण विभाग और चारा उत्पादन इकाइयां है।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की सहायता से पूर्णिया में सीमेन स्टेशन की स्थापना की गई थी और इसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया था। वर्तमान में इसका संचालन किया जा रहा है जिसे अब भारत सरकार ने ए श्रेणी में शामिल किया है।

बता दें कि मानसून बैठक का उद्देश्य केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपेक्षाओं को सामने लाना है जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए एक अभिसरण रुपरेखा तैयार किया जा सके। योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर परिणामों और सुधारों पर चर्चा की जा सके। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पशुपालन मंत्री, सबंधित अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Cancer के रोकथाम पर चर्चा के लिए पटना में जुटेंगे देश भर के विशेषज्ञ

A Grade Semen Station A Grade Semen Station A Grade Semen Station

A Grade Semen Station

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...