कोतवाली थाने में RAF की बैठक

पटना : कोतवाली थाने में रैफ डीएसपी संजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों, स्थानीय लोगों और पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। पटना जिले के पूरे शहरी इलाके के संवेदनशील थान क्षेत्र में पुलिस और रैफ की ओर से इन दिनों संयुक्त अभ्यास किया जा रहा है। इस दौरान कर्मी चिन्हित संवेदनशील जगहों पर मार्च भी कर रहे हैं। यह कार्यक्रम पूरे एक सप्ताह तक चलेगा।

इस दौरान कैसे छोटी छोटी बातें अफवाह में तब्दील हो जाती हैं, उससे कितना बड़ा नुकसान स्थानीय स्तर पर होता है, इन सब चीजों से कैसे बचा जाए। पुलिस वालों और स्थानीय लोगों के बीच कैसा कॉर्डीनेशन हो। इन बिंदुओं को केंद्रित करते हुए लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार ने पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों को सुझाव दिए। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि कई बार रैफ की टीम अचानक पहुंचती है और वो उक्त जगह पर पीठ नहीं बैठ पाती है। लोकल लोगों, लोकल प्रशासन के साथ स्थानीय स्तर पर एकाएक समन्वय बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। एडजेस्टमेंट में परेशानी आती है। इसीलिए एक दूसरे के काम को समझने और एक दूसरे से कॉर्डीनेशन बनाने के लिए संयुक्त अभ्यास किया जा रहा है। संवेदनशील जगहों पर संयुक्त अभ्यास मार्च किया जा रहा है।

डीएसपी रैफ संजीत कुमार ने बताया कि ये पूर्वाभ्यास इलाके की जानकारी के लिए है। वहां के स्थानीय प्रशासन, प्रबुद्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए है। इस पूर्वाभ्यास के जरिए भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम किया जाता है। सात दिनों तक यह अभ्यास चलेगा। पटना सिटी वगैरह के संवेदनशील जगहों पर अभ्यास हो चुका है।

यह भी पढ़े : कोचिंग एसोसिएशन के साथ Patna DM की बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...