Chaibasa : झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं. केंद्रीय नेतृत्व झारखंड में अपने-अपने प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा कर रहे हैं. इसी बीच आज सिंहभूम में इंडिया गठबंधन की जनसभा हुई. सिंहभूम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने भाजपा पर खूब हमला बोला.
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासी विरोधी है. इस देश को 90 लोग चलाते हैं. 90 में सिर्फ 1 व्यक्ति आदिवासी है. हम आपको आदिवासी कहते हैं वो आपको वनवासी कहते हैं.वो नहीं चाहते आपके बच्चे इंजिनीयर बने डॉक्टर बने. कांग्रेस की सरकार आई तो आपके बच्चे भी इंजिनीयर डॉक्टर बन सकते हैं.
भाजपा वाले पूरे हिंदुस्तान से जंगल को मिटाने चाहते हैं. नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों को फायदा पहुंचाया है, 22 अरबपति बनाए. केंद्र में कांग्रेस की सरकार आयी तो हम करोड़ों लागों को लाख पति बनाएंगे.
हम हिंदुस्तान की गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी.हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुनेंगे.उस महिला के अकाउंट में 1 लाख रुपए साल के डाल देंगे. 8500 रुपए महिने के. करोड़ो को लाख पति बनाएंगे.
हम देश के युवाओं को पक्की नौकरी देंगे. ग्रेजुएट, डिप्लोमा, दलित एसटी पिछड़ो को पहली नौकरी का अवसर देंगे. हम देश के किसानों का कर्जा माफ करने जा रहे हैं. किसानों को कानूनी एमएसपी देंगे. मनरेगा, आशा,आंगन बाड़ी में आज 250 रुपया मिलता है इंडिया की सरकार 400 रुपए देगी. सरकार में पब्लित सेक्टर यूनिट में ठेकेदारी प्रथा हम खत्म करने जा रहे हैं.
Also Read : कांग्रेस छोड़ने वाली Radhika Khera और अभिनेता Shekhar Suman BJP में हुए शामिल
झारखंड दौरे पर राहुल गांधी, चाईबासा और गुमला में सभा को करेंगे संबोधित
Highlights


