अंतरराष्ट्रीय ‘चीनी ब्रिज’ प्रतियोगिता में सीयूजे के राहुल पंडित ने भारत में दूसरा स्थान हासिल किया

रांची. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के बीए-सुदूर पूर्व भाषा (चीनी भाषा) द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल पंडित ने कॉलेज/ विश्वविद्यालय छात्रों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय “चीनी ब्रिज” (汉语桥) चीनी भाषा प्रतियोगिता के भारत स्तर के दौर में दूसरा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

पुरस्कार स्वरूप राहुल पंडित, चीन देश के सांस्कृतिक अनुभव के लिए बीजिंग, शंघाई और शिजियाझुआंग (चीन) की पंद्रह दिन की यात्रा करेंगे, जहां वे भारत और सीयूजे का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। राहुल पंडित ने अपनी उत्कृष्ट चीनी भाषा क्षमता, गहरी सांस्कृतिक समझ और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर पहचान हासिल की।

कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने राहुल और सुदूर पूर्व भाषा विभाग (चीनी भाषा) को बधाई देते हुए कहा, कि “यह उपलब्धि हमारे छात्रों और शिक्षकों की मेहनत और लगन को दर्शाता है। इसी तरह से और बेहतर कार्य कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और राज्य का नाम रोशन करें।”

विभागाध्यक्ष प्रो. रबिंद्रनाथ सरमा ने भी सभी को बधाई दी और कहा कि यह सफलता सुदूर पूर्व भाषा विभाग के शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन के कारण संभव हुई। उन्होंने सभी शिक्षकों, डॉ. अर्पणा राज, डॉ. संदीप विश्वास और सुषांत कुमार की सराहना की।

विभाग की प्लेसमेंट अधिकारी, डॉ. अर्पणा राज ने कहा कि विभाग इस उपलब्धि से अत्यंत उत्साहित है और आशा करता है कि भविष्य में और भी विद्यार्थी वैश्विक मंचों पर अपनी और सीयूजे की पहचान बनाएंगे।

यह प्रतियोगिता हर वर्ष चीनी भाषा दक्षता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष भारत के 15 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, विश्व भारती विश्वविद्यालय, गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, सिक्किम विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभाशाली छात्रों ने इसमें भाग लिया।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...