रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने किया विंडो ट्रेकिंग निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश…

161
अध्यक्ष
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने किया विंडो ट्रेकिंग निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश...
Advertisment

पटना: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार ने अपने 02 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को जीवधारा-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड पर संरक्षा, मानसून प्रीकॉशन्स, सिगनलों की दृश्यता, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट एवं ट्रैक फिटिंग्स आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisment

निरीक्षण के क्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने जीवधारा, चकिया, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, भगवानपुर, हाजीपुर एवं पाटलिपुत्र स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा आदि जायजा लिया। साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का भी जायज़ा लिया। उन्होंने पुनर्विकास कार्य की प्रगति की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की एवं निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिए।

उन्होंने द्वारा पाटलिपुत्र में निरीक्षण के दौरान वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव हेतु बनाये जाने वाले वाशिंग पिट लाइन के नक्शे का अवलोकन किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक विवके भूषण सूद एवं दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में अध्यक्ष के साथ उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   एक स्कूल ऐसा भी: कक्षा तो है भवन नहीं, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

पटना से पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates