Railway Security: गणतंत्र दिवस अलर्ट के बीच रांची रेलमंडल में सख्ती, दिल्ली रूट पर पार्सल बुकिंग बंद 

137
Railway Security: गणतंत्र दिवस अलर्ट के बीच रांची रेलमंडल में सख्ती, दिल्ली रूट पर पार्सल बुकिंग बंद 
Railway Security: गणतंत्र दिवस अलर्ट के बीच रांची रेलमंडल में सख्ती, दिल्ली रूट पर पार्सल बुकिंग बंद 
Advertisment

गणतंत्र दिवस को लेकर रांची रेलमंडल अलर्ट मोड में। दिल्ली और प्रयागराज रूट की ट्रेनों में पार्सल बुकिंग अस्थायी रूप से बंद, सुरक्षा जांच तेज।


Railway Security रांची: रांची में गणतंत्र दिवस को लेकर रांची रेलमंडल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा अलर्ट के तहत दिल्ली रूट की ट्रेनों में मंगलवार से 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग बंद कर दी गई है। इस अवधि में रांची स्टेशन से दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन में पार्सल नहीं भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज रूट में माघ मेला और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वहां भी पार्सल बुकिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अन्य शहरों के लिए पार्सल बुकिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रांची से दिल्ली के लिए आमतौर पर लाख, सब्जियां और कपड़े पार्सल के रूप में भेजे जाते हैं, जबकि घरेलू सामान यात्रियों के माध्यम से भेजा जाता है। सुरक्षा कारणों से इन रूटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Advertisment

Key Highlights

गणतंत्र दिवस को लेकर रांची रेलमंडल में सुरक्षा अलर्ट

दिल्ली रूट की ट्रेनों में 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग बंद

प्रयागराज रूट में माघ मेला के कारण अस्थायी रोक

आरपीएफ पर्सनल की छुट्टियां सीमित, सभी स्टेशन अलर्ट मोड में

सीसीटीवी, श्वान दस्ता और सादे लिबास में जांच से निगरानी तेज


Railway Security: सभी स्टेशन अलर्ट मोड में, छुट्टियां सीमित

रांची रेलमंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह और आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को देखते हुए रांची रेलमंडल के सभी स्टेशन अलर्ट मोड में रखे गए हैं। आरपीएफ पर्सनल की छुट्टियां सीमित कर दी गई हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे।

Railway Security:सादे लिबास में जांच,श्वान दस्ताना तैनात

स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसआईबी और सीआईबी की टीमें सादे लिबास में यात्रियों की जांच कर रही हैं। रेलवे स्टेशनों पर श्वान दस्ता तैनात किया गया है और 88 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी और तेज कर दी गई है। अनधिकृत रूप से स्टेशन परिसर में रह रहे लोगों को हटाया गया है।

Railway Security:  यात्रियों को किया जा रहा सतर्क

रेलवे प्रशासन की ओर से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को सुरक्षा और सतर्कता को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी उपायों का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर यात्रियों और स्टेशन परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


Advertisement