भू-माफियाओं का आतंक जारी, प्रशासन की चुप्पी से लोग परेशान, मंत्रियों के आदेश बेअसर

दरभंगा : दरभंगा जिले में भू-माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार सरकार के मंत्रियों द्वारा सख्त रुख अपनाने और लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बावजूद जमीन हड़पने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। आरोप है कि भू-माफिया जबरन और फर्जी दस्तावेजों के सहारे आम लोगों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ताजा मामला दरभंगा जिला के शीशो पश्चिमी पंचायत के भोजू टोला का है

ताजा मामला दरभंगा जिला के शीशो पश्चिमी पंचायत के भोजू टोला का है। जहां भू माफिया ने जगदीश यादव और विशुनदेव यादव के 18 कट्ठा जमीन पर खुलेआम गलत कागजात पेश कर प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आलम यह है कि अपनी जमीन की फरियाद लेकर पीड़ितों ने थाने और अंचल कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

Darbhanga Jamin 1 22Scope News

पीड़ित जगदीश यादव ने कहा- ये जमीन हमारे पबाबा रंगलाल के नाम से खतियानी है

वहीं पीड़ित जगदीश यादव ने कहा कि ये जमीन हमारे पबाबा रंगलाल के नाम से खतियानी है। जिसका खेसरा संख्या 446 तथा खाता संख्या 1788 है। जमीन का रकवा 18 कट्ठा है। जिसे भू-माफिया सरपंच अरमान खान, प्रमुख उदय कुमार सहनी, रिजवान खान व अन्य लोग जबरन हमारे जमीन पर कब्जा करना चाहता है। हमलोग जब उसका विरोध करते है। तब वो लोग अंजाम बुरा होने का धमकी देता है।

बिहार सरकार के मंत्री लगातार भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं

गौरतलब है कि बिहार सरकार के मंत्री लगातार भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि अवैध तरीके से जमीन कब्जाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का असर दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासन की चुप्पी और धीमी कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। वही स्थानीय लोगो ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जबमामलों में त्वरित जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों का भरोसा सरकार और प्रशासन पर बना रह सके।

Darbhanga Jamin 22Scope News

यह भी पढ़े : मैसूर में हुए 10 करोड़ के ज्वेलरी लूटकांड का दरभंगा कनेक्शन, कर्नाटक पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया गिरफ्तार…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!