पाकुड़ः झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर पाकुड़ पहुंचे। पाकुड़ पहुंचने पर कांग्रेस के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजेश ठाकुर का जोरदार तरीके से स्वागत किया।
न्याय यात्रा को लेकर रुपरेखा होगी तैयार
राजेश ठाकुर ने पाकुड़ पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की। इस दौरान यहां टीम यात्रा का मार्ग, किस समय और किस दिन राहुल गांधी किस जिले में प्रवेश करेंगे, कहां उनके कार्यक्रम होंगे, इसकी विस्तृत रूपरेखा तय करेगी।
ये भी पढ़ें- 170 फिट का तिरंगा यात्रा निकला
टीम यह भी निश्चित करेगी कि राहुल गांधी को कब-कब और कहां-कहां विश्राम करना है। इसकी तैयारी से लेकर राहुल गांधी की यात्रा की सफलता का पूरा रोडमैप टीम तैयार करने पहुंची है।
इस क्रम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ठहरने की जगह, सभा हेतु स्थल का चयन, प्रचार-प्रसार की सारी व्यवस्था पूरी करने के लिए राजेश ठाकुर पाकुड़ पहुंचे।