Saturday, October 25, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Jharkhand High Court News: पलामू की पूर्व DEO मीना कुमारी राय की बर्खास्तगी रद्द 

झारखंड हाईकोर्ट ने पलामू की पूर्व डीईओ मीना कुमारी राय की बर्खास्तगी रद्द करने के एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए सरकार की अपील खारिज की।Jharkhand High Court News रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने पलामू की तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मीना कुमारी राय की बर्खास्तगी से जुड़े मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी बर्खास्तगी रद्द करने के एकलपीठ के आदेश को सही ठहराते हुए सरकार की अपील को खारिज कर दिया। यह फैसला जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने सुनाया। अदालत ने कहा कि काम में लापरवाही, प्रक्रियात्मक गलती या अधीनस्थ कर्मचारियों से सख्ती जैसे...

GST Scam Jharkhand: विक्की भालोटिया केस में High Court ने बढ़ाई रोक 

झारखंड हाईकोर्ट ने ₹800 करोड़ GST घोटाले में आरोपी विक्की भालोटिया की जब्त संपत्ति पर आदेश जारी करने पर लगी रोक को 6 नवंबर तक बढ़ा दिया है।GST Scam Jharkhand: रांची: झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को जमशेदपुर के चर्चित ₹800 करोड़ से अधिक के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में आरोपी कारोबारी विक्की भालोटिया उर्फ अमित अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। प्रार्थी की ओर से अदालत से आग्रह किया गया कि उनकी जब्त संपत्ति के अटैचमेंट पर एडजुकेटिंग अथॉरिटी (निर्णायक प्राधिकरण) द्वारा जारी होने वाले फाइनल आदेश पर रोक लगाई जाए। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर...

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व

छठ पूजा 2025 की शुरुआत शनिवार से नहाय-खाय के साथ हुई। रांची में बाजारों में भीड़ उमड़ी, सब्जियों और पूजा सामग्री के दामों में आई भारी तेजी।Chhath Puja 2025 रांची: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा 2025 शनिवार से नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। इस दिन व्रती शुद्धता, नियम और निष्ठा के साथ दिन की शुरुआत करते हुए स्नान कर घर को पवित्र बनाते हैं और प्रसाद स्वरूप कद्दू-भात का सेवन करते हैं। इसी के साथ छठ व्रत की पवित्र शुरुआत होती है, जो सूर्य उपासना और लोक संस्कृति का प्रतीक है। रविवार को व्रती पूरे दिन...

काराकाट में राजनाथ ने कहा- RJD की निकलती जा रही है हवा

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

काराकाट : लोकसभा चुनाव आखिरी दौर में पहुंच चुका है। सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है। सभी पार्टियां लगातार चुनाव प्रचार कर रही है। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिहार दौरे पर हैं। आज वह पटना प्रमंडल में शामिल आठ लोकसभा सीटों के लिए राजनाथ सिंह चार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उनकी पहली सभा बिक्रमगंज, दूसरी काराकाट, तीसरी दिनारा और अंतिम सभा पटना साहिब में होने वाली है।

GOAL Logo page 0001 27 22Scope News

RJD की निकलती जा रही है हवा – राजनाथ

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने काराकाट में चुनावी जनसभा किया। यहां से एनडीए के उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजद की हवा निकलती जा रही है। अब इन लोगों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन बना लिया है। राजद के बारे में मैं केवल एक बात कहूंगा कि लालटेन कितनी रौशनी देगा, लालटेन ज्यादा से ज्यादा एक कमरे में रौशनी दे सकता है इससे ज्यादा लालटेन की ताकत नहीं है। लालटेन की हालत ये हो गई है कि लालटेन का तेल अब समाप्त हो रहा है। जब लालटेन का तेल खत्म होने लगता है तब बत्ती भभकने लगती है। मतलब अब लालटेन बुझने वाली है। यही हाल राजद के लालटेन का है।

पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन से बातकर युद्ध को रोकवाया

काराकाट संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। बिक्रमगंज में राजनाथ सिंह ने कहा रूस और यूक्रेन की लड़ाई चल रही है। यूक्रेन में हजारों बच्चे पढ़ रहे थे। बच्चों की जिंदगी बचाने की चुनौती थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने टेलीफोन उठाया, रूस के राष्ट्रपति और यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की और युद्ध रुक गया। यह भारत की ताकत है। हमने जो कहा है, वो किया है। उन्होंने कहा था धारा-370 समाप्त करेंगे और किया है। राम मंदिर बनाएंगे कहा था, बनाया है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कर दी। आज पांच किलो मुफ्त राशन लोगों को मिल रहा है। एक घर में चार लोग हैं, तो चारों को मिल रहा है।

रामलला अपनी झोपड़ी से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हैं – रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा कि रामलला अपनी झोपड़ी से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हैं। लोगों को पक्का घर दिया, शौचालय बनाया तो एहसान नहीं किया। हम सत्ता में है, लेकिन सेवक के रूप में काम करते हैं। उपेंद्र कुशवाहा को गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह मिला है। यह जानते थे कि मोदी सिलेंडर बांटेंगे। राजनाथ ने कहा कि 70 साल पूरा करने वाले लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा, चाहे किसी जाति या धर्म के हों। रक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना का टीका सबको लगा, जिस समय संकट आया था, टीका नहीं था। उस समय पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया, भारत में सभी लोगों को टीका लगा, कई देशों को टीका दिया गया है।

जात-पात की राजनीति नहीं करे, देश कैसे आगे बढ़े इसपर बात हो

रक्षा मंत्री ने कहा कि जात-पात धर्म पर नहीं जाएं, राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए होती है। देश के स्वाभिमान, मान, सम्मान बनाने के लिए होती है। पहले कांग्रेस के शासन काल में बराबर आतंकवादी वारदात होती थी। अब शायद ही कभी होता हो। इसलिए, देश का सवाल है, उपेंद्र कुशवाहा ​को गैस सिलेंडर छाप पर मुहर लगा कर विजयी बनाएं। जनसभा को उपेंद्र कुशवाहा, राधा मोहन सिंह, निवेदिता सिंह ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े : ‘लालू प्रसाद से बड़ा लुटेरा कोई नहीं, भ्रष्टाचार के ईर्द-गिर्द धुमती रही है उनकी राजनीति’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Related Posts

दानापुर में गरजे नीतीश : “फिर एक बार, एनडीए सरकार” के नारों...

दानापुर में गरजे नीतीश : “फिर एक बार, एनडीए सरकार” के नारों से गूंजा मैदान दानापुर, पटना: शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के साथ...

भोजपुर की चुनावी सभा में गरजे माले महासचिव दीपांकर व तुषार...

भोजपुर की चुनावी सभा में गरजे माले महासचिव दीपांकर व तुषार गांधी, बोले- सभी 7 सीटों पर जीतेगा में INDIA गठबंधन आरा : भाकपा (माले)...

बक्सर में अमित शाह ने कहा- छठ मईया बिहार के लोगों...

बक्सर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यानी 24 अक्टूबर को सिवान जिले के बड़हरिया में विशाल जनसभा करने के...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel