Commercial Advertisment

नई गठबंधन दल ‘इंडिया’ का कोई विशेष असर इस चुनाव में नहीं दिखने वाला है- प्रदीप सिन्हा

रांचीः पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा कर दी गई है। सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरण- सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। 17 नवंबर को ही मध्य प्रदेश में भी मतदान किए जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोटिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे 55 दिन बाद यानि 3 दिसंबर को आएंगे।

चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं… और मुद्दे भी तय हैं। जिनको लेकर हम चुनावी मैदान में जाएंगे। तीन हिंदी भाषी क्षेत्र वाले राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता लगे हुए हैं। मध्य प्रदेश में हमारी सरकार चल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में जो मौका मिला था, उसे आपसी खींचतान में टीएस सिंह देव और भूपेश बघेल ने मौका गवा दिया है।

कांग्रेस की भ्रष्टाचार की जो विरासत रही है उससे वे पीछा नहीं छुड़ा पाए हैं। राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार में लोगों को सुरक्षा नहीं मिल पा रहा है। धार्मिक जुलूसों पर हमला हो रहा है। इसलिए वहां की जनता इस सरकार को बदलना चाह रही है। उन्होंने कहा कि नॉर्थईस्ट में लोगो का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। वहीं कांग्रेस को लेकर निराशा है।

प्रदीप सिन्हा ने कहा कि तेलंगाना में केसीआर को पूर्ण ताकत मिलने के बावजूद भी विकास नहीं हो पाया, पार्टी बस परिवारवाद में उलझ कर रह गया। उन्होंने कहा कि नई गठबंधन दल ‘इंडिया’ का कोई विशेष असर इस चुनाव में नहीं दिखने वाला है क्योंकि अभी तक इस गठबंधन की ओर से कोई नेता का चुनाव नहीं हो पाया है और ना ही वे कोई पॉलिसी लेकर देश के समक्ष नहीं आए हैं।

रिपोर्टः नीरज कुमार

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...