Ramgarh-अवैध स्टोन क्रेशरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Ramgarh– अवैध स्टोन क्रेशरों पर प्रशासन का बुलडोजर- जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार,

खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक, थाना प्रभारी बरकाकाना मंटु चौधरी की मौजूदगी में

बरकाकाना थाना क्षेत्र का हेहल मौजा में-2, कंडेर एफसीआई गोदाम के पीछे-1 और

तेलियातु मौजा में 3 कुल मिलाकर 6 स्टोन क्रेशरों को ध्वस्त कर दिया गया.

इन सभी स्टोन क्रेशरों का संचालन अवैध रुप से किया जा रहा था.

यहां बता दें कि उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने अवैध रुप से सचांलित सभी क्रेशरों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है.

इस आदेश को सामने आते ही पूरी प्रशासनिक मशीनरी सतर्क हो गयी है,

अवैध क्रेशरों के विरुद्ध कार्रवाई शुरु कर दी गयी है.

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और स्टोन क्रेशरों के विरुद्ध प्रशासन का बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है.  

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

उल्टा तिरंगा फहराने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...