Breaking : जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, आज बाबा बहुत याद आ रहे…

Breaking

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने दिवंगत पिता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद किया। सोशल मीडिया पर लिखी गई इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता को ‘जीवनदाता’ बताया। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति को “कष्टकारी क्षण” के समान है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत…

सीएम हेमंत ने लिखा, आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं। मुझे जीवन देने वाले, मेरी जड़ों से जुड़े वह मेरे साथ नहीं हैं। जिनकी मजबूत उंगलियों ने मेरे बचपन को थामा, जिनके संघर्ष और लोगों के प्रति निःस्वार्थ प्रेम ने मुझे जीवन में संवेदनशीलता के साथ जीना सिखाया, वही अब प्रकृति का अंश बनकर सर्वत्र विद्यमान हैं।

Breaking : बाबा उन्हें सत्य, संघर्ष और निडर होकर जनसेवा की राह पर चलने की प्रेरणा देते थे

अपने पिता के जीवन मूल्यों और विचारों को साझा करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके बाबा उन्हें सत्य, संघर्ष और निडर होकर जनसेवा की राह पर चलने की प्रेरणा देते थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बाबा अब भले ही सशरीर साथ नहीं हैं, लेकिन वे सूरज की रोशनी, बहती हवा, नदी की धार और अग्नि की लौ में उनकी उपस्थिति महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक राज सिन्हा ने किया नेतृत्व 

सीएम ने अपने पिता की शिक्षाओं को न केवल पारिवारिक उत्तराधिकार, बल्कि सामाजिक दायित्व बताया। उन्होंने कहा, बाबा ने मुझे सिखाया कि नेतृत्व का अर्थ शासन नहीं, सेवा है। जब मैं राज्य की जिम्मेदारी उठाता हूं, तो उनकी आंखों का विश्वास, उनकी मेहनत और वंचितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मेरे हर निर्णय का मार्गदर्शन करती है।

अपने संदेश के अंत में हेमंत सोरेन ने लिखा, बाबा अब इस मिट्टी, हवा, जंगलों, नदियों, पहाड़ों और लोककथाओं में हैं -जो हमेशा अजर-अमर रहती हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनकी संतान हूं और मान है कि मैं वीर योद्धा दिशोम गुरुजी का अंश हूं।

 

Vaishali Raghopur Clash: वैशाली में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हिंसक...

Vaishali Raghopur Clash: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम...

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर-मुजफ्फरपुर के बीच 27 अक्टूबर से...

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन...

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...