Ranchi: कार ने ट्रेलर में मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Ranchi: रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव के पास हुआ।

Ranchi: हादसे में दो की मौत

जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार में सवार होकर तीन लोग रांची में एक शादी समारोह में शामिल होकर सोमवार को वापस जमशेदपुर आ रहे थे। इसी दौरान कार ने एक ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें कार चकनाचूर हो गई और कार में सवार तीनों लोग कार में फंस गए। इसमें दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

Ranchi: घायल का इलाज जारी

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। फिर ग्रामीणों ने घटना की सूचना तमाड़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल थी। इसके बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया।

Saffrn

Trending News

झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व...

Jharkhand: झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने आज दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व में विष्णुगढ़ में 12 साल के मासूम के साथ हुए दरिंदगी...

मिड-डे-मील भोजन खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मिड-डे-मील खाने के...

रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...

2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के...

चाय बागान से चुनावी हुंकार: JMM प्रत्याशी के समर्थन में उतरीं...

ASSAM: आगामी 9 अप्रैल को देश के कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं उनमें से एक राज्य असम भी है जहां...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img