Ranchi Crime : गन्ना का जूस पीने रुका ड्राइवर, हो गई लाखों की लूट, यहां की है घटना…

Ranchi Crime – रांची डाल्टेनगंज मार्ग में चान्हो थानाक्षेत्र के कटैया मोड़ के निकट गुरुवार को दिनदहाड़े चालक को अगवा कर 5 लाख रुपए का सरसो तेल लदे एक पिकअप वैन को हथियारबंद अपराधी लूटकर भाग खड़े हुए।

इसके साथ ही अपराधियों ने ट्रक चालक से 11 हजार रुपए और मोबाइल की भी छिनतई कर ली। लूट के बाद से अपराधी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

220 पेटी में 5 लाख का सामान लेकर निकला था ड्राइवर

घटना की सूचना मिलते ही चान्हों थाना प्रभारी अजीम अंसारी पिकअप वैन के चालक को साथ लेकर अपराधियों के धर पकड़ के लिए निकल चुके थे।

ये भी पढ़ें-Ranchi Crime : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर रांची की NRI महिला से लाखों की ठगी, एक गिरफ्तार… 

बताया जाता है कि पिकअप वैन का चालक असगर अंसारी गुरुवार को 220 पेटी सलोनी सरसो तेल लेकर रांची के पंडरा मार्केट से चंदवा के लिए निकला था। उक्त 220 पेटी सरसो तेल चंदवा के दुकानदार हरिलाल का था जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधी

भुक्तभोगी चालक के अनुसार वह पंडरा से चंदवा जाने के लिए निकला था। इसी दौरान चान्हो के कटैया के समीप सड़क किनारे गन्ना जूस पीने के लिए रुका था, तभी एक ही बाइक में तीन हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी की चाभी ले लिया और जबरन ड्राइवर को गाड़ी में बिठा दिया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जुगाड़ के सहारे चल रही जिंदगी, दवा की कमी झेल रही SBMCH 

दो अपराधी पिकअप वैन के चालक के साथ गाड़ी में बैठ गए जबकि एक अपराधी बाइक में सवार होकर भाग निकला। इसके बाद बिजुपाड़ा होते हुए खलारी रोड में चामा के निकट जंगल में चालक को उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए।

ट्रक चालक से 11 रुपए और मोबाइल भी लूट लिए

इस दौरान अपराधियों ने ट्रक चालक से 11 हजार रुपए नगद की लूटपाट कर ली और तो और उन्होंने मोबाइल भी लूट लिया। लूट का शिकार होने के बाद भुक्तभोगी चालक किसी तरह बिजुपाड़ा चौक पहुंचा और एक दुकानदार का मोबाइल मांग कर अपने मालिक को घटना की सूचना दी।

ये भी पढ़ें-Dhanbad Crime : डीजल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, तीन फरार, पुलिस ने फिर… 

जिसके बाद ट्रक मालिक ने चान्हों थाना में लूट का मामला दर्द कराया। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस देर शाम तक अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...