Advertisment

Ranchi Crime : घर में घुसकर जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सहयोगी गंभीर…

Ranchi Crime : राजधानी रांची के रातू इलाके में रविवार को देर शाम बड़ी वारदात हो गई। झखराटांड़ टोंगरी के पास जमीन कारोबारी राजबल्लभ गोप उर्फ बलमा पर कुछ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में उनके साथ बैठे 48 साल के रवि साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजबल्लभ गंभीर रूप से घायल हो गए।

रवि साहू चतरा जिले के टंडवा के के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों एक परिचित प्रदीप लोहरा के घर बैठे थे। तभी अचानक अपराधी वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। रवि को तीन-चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

Ranchi Crime : गंभीर रुप से घायल सहयोगी अस्पताल में भर्ती

फायरिंग के बाद राजबल्लभ ने हमलावरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और पहले सीएचसी रातू और फिर रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस को मौके से छह खोखे भी मिले हैं। रवि के रिश्तेदारों का कहना है कि उन्होंने हाल ही में हुरहुरी गुटुआ में 12 डिसमिल जमीन खरीदी थी और शनिवार को वहां ईंट गिराई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...