Ranchi: डोरंडा थाना की पुलिस पर थाने में आरोपियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मोबाइल स्नेचिंग की घटना में गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर चार दिनों तक थाना में रखकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
Ranchi: पुलिस पर आरोपियों के साथ मारपीट का आरोप
मामले को लेकर आरोपियों के परिजनों ने बताया कि मोबाइल स्नेचिंग की घटना को कुछ दिन पहले अंजाम दिया गया था।इसके बाद डोरंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गुरुवार को पकड़ा था। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार युवकों को थाना में रखकर मारपीट की जा रही है। साथ ही परिजनों को पुलिस की तरफ से कोई ठोस जानकारी भी नहीं दी जा रही है।
Ranchi: मामले में डोरंडा थाना पुलिस का कहना है
वही पूरे मामले में डोरंडा थाना की पुलिस का कहना है कि इन चार युवकों के द्वारा पहले मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था और फिर इस मोबाइल को खपाने के लिए दुकान में बेच दिया गया था। इसमें सभी की गिरफ्तारी हुई है। सोमवार देर शाम या मंगलवार को जेल भेज दिया जाएगा।
Highlights


