Ranchi: नशा समाज को कर रहा है खोखला और युवाओं का भविष्य बर्बाद 

Ranchi: राजधानी के हिंदपीढ़ी स्थित निजाम नगर, छोटा तालाब के पास रांची वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले नशा के खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया गया। मोहल्ले में ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के माध्यम से ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों को लेकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।

इस अभियान में हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा, समाजसेवियों और क्षेत्रीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि “नशे को जड़ से मिटाना है तो शिक्षा और सामाजिक सहयोग बेहद जरूरी है।”

Ranchi: उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई नशा या उसके कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी देता है तो उसका नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और पुलिस कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। कार्यक्रम में निजाम नगर के लोगों ने भी नशा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टः अलीशा रानी

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...