Advertisement
Advertisement

Ranchi : बांग्लादेशी घुसपैठ पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, दर्ज हुआ मनी लॉन्ड्रिंग की केस…

Ranchi : झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर बीजेपी और जेएमएम भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बांग्लादेशी घुसपैठिये मामले में अब ईडी की भी इंट्री हो गई है।

ये भी पढ़ें- JSSC CGL का एडमिट कार्ड जारी, जाने कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड… 

Ranchi : बरियातू थाने में दर्ज मामले को किया टेकओवर

झारखंड में अवैध तरीके से बांग्लादेशी घुसपैठ और महिलाओं की तस्करी को लेकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। दर्ज केस में आरोप लगाया गया है कि इसके जरिए ब्लैक मनी बनाई जा रही है। जून में राजधानी रांची के बरियातू थाने में झारखंड पुलिस के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर किया गया है।

अवैध तरीक से बांग्लादेश से घुसपैठ कर भारत आई थी युवतियां

बरियातू थाने में दर्ज मामले के अनुसार कुछ लड़कियों को एक रिसोर्ट से छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उनमें से एक युवती ने बताया था कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है। बांग्लादेश से उसे ब्यूटी सैलून में काम दिलाने के बहाने घुसपैठ कर भारत लाया गया था।

ये भी पढ़ें- Love Affairs : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के प्रेमी को मार दिया चाकू, फिर… 

युवती ने पुलिस को बताया कि एक दलाल के माध्यम से युवती एक अन्य युवती के साथ घुसपैठ कर भारत लाई गई थी। दोनों को बांग्लादेश से अवैध तरीके से घुसपैठ कर सीमा पार कराकर भारत लाया गया था। अब ईडी अवैध घुसपैठ, मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी कागजात संबंधित गतिविधियों की जांच करेगी।

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...