Ranchi Flight Update: खराब मौसम के कारण 3 इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल, कई में देरी

Flight Delay Update: खराब मौसम के चलते Ranchi Airport पर तीन इंडिगो उड़ानें रद्द रहीं, जबकि दिल्ली सहित कई शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइटें देर से संचालित हुईं।


Ranchi Flight Update रांची: देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों में खराब मौसम और परिचालन कारणों के चलते बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं। आधा दर्जन से अधिक विमान निर्धारित समय से देरी से रांची पहुंचे, जिससे आगे की उड़ानों का संचालन भी विलंब से हुआ। Ranchi Airport पर दिनभर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

Ranchi Flight Update:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे–रांची इंडिगो विमान सुबह 8:25 बजे के बजाय 11:02 बजे पहुंचा। हैदराबाद–रांची की उड़ान सुबह 9:00 बजे की जगह 10:44 बजे आई। दिल्ली–रांची विमान शाम 5:15 के बजाय 6:10 बजे, जबकि हैदराबाद–रांची की अन्य उड़ानें शाम 5:25 की जगह 6:18 बजे और शाम 7:20 की जगह 8:52 बजे रांची पहुंचीं।


Key Highlights

• खराब मौसम के कारण राजधानी रांची में Flight Delay की स्थिति

• रांची–कोलकाता रूट की इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द

• दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु से आने वाली कई फ्लाइटें देर से पहुंचीं

• विलंब से पहुंची फ्लाइटों के कारण आगे की उड़ानें भी प्रभावित

• Ranchi Airport पर दिनभर यात्रियों को हुई असुविधा


Ranchi Flight Update:

इसके अलावा कॉरिडोन एयरलाइंस का दिल्ली–रांची विमान सुबह 8:35 के बजाय 10:37 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली–रांची विमान सुबह 9:35 की जगह 10:54 बजे पहुंचा। बेंगलुरु–रांची की उड़ानें भी प्रभावित रहीं और तय समय से एक से डेढ़ घंटे की देरी से राजधानी पहुंचीं।

Ranchi Flight Update:

उधर, प्रस्थान करने वाली उड़ानों पर भी असर दिखा। इंडिगो की रांची–बेंगलुरु, रांची–हैदराबाद, रांची–दिल्ली, रांची–अहमदाबाद, रांची–मुंबई और रांची–भुवनेश्वर सहित कई फ्लाइटें निर्धारित समय से देर से रवाना हुईं। कॉरिडोन एयरलाइंस और एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची–दिल्ली उड़ानें भी देरी से संचालित की गईं।

Ranchi Flight Update:

इसी बीच, रांची से कोलकाता के बीच उड़ान भरने वाली इंडिगो की तीन फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। मौसम की प्रतिकूल स्थिति के चलते Flight Delay और रद्दीकरण से यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मौसम सामान्य होने के बाद उड़ान संचालन में सुधार की उम्मीद है।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img