Tuesday, July 1, 2025

Latest News

Related Posts

होल्डिंग टैक्स संग्रहण में रांची नगर निगम ने रचा रिकॉर्ड, पहली तिमाही में जुटाए 39.33 करोड़ रुपये

रांची: नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही में संपत्ति कर संग्रहण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निगम ने 81,320 करदाताओं से कुल ₹39,33,73,879.28 की राजस्व राशि संग्रहित कर एसएफ और जीबीएसएएफ श्रेणी में झारखंड राज्य का शीर्ष नगर निकाय बनने का गौरव प्राप्त किया है।

नगर निगम द्वारा निर्धारित तिथि 30 जून तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स भुगतान अभियान चलाया गया था, जिसके तहत करदाताओं को अधिकतम 10 प्रतिशत की छूट का भी प्रावधान किया गया था। नागरिकों ने स्वेच्छा से बड़ी संख्या में टैक्स का समय पर भुगतान कर शहर के विकास में अपनी भागीदारी निभाई है।

🧾 संग्रहण के प्रमुख आंकड़े:

  • डिजिटल माध्यम से: 22,945 करदाताओं ने ₹12,52,05,767.92 जमा किए।

  • जन सुविधा केंद्रों पर: 4,809 करदाताओं से ₹1,94,79,637.27 की वसूली हुई।

  • डोर-टू-डोर कलेक्शन: 53,533 करदाताओं ने ₹20,27,61,078 का भुगतान किया।

📊 पिछले तीन वर्षों की तुलना:

  • 2024-25 (Q1): ₹32.93 करोड़ | 76,527 करदाता

  • 2023-24 (Q1): ₹27.04 करोड़ | 72,435 करदाता

  • 2022-23 (Q1): ₹21.90 करोड़ | 55,181 करदाता

निगम ने सभी करदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह संग्रहण शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने में प्रभावी योगदान देगा। इस राजस्व का उपयोग स्वच्छता, आधारभूत संरचना एवं जनसेवा परियोजनाओं में किया जाएगा।

 

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...