Ranchi : जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन, आईजी की सख्त हिदायत अगर मामला लटकाया तो…

Ranchi : राजधानी रांची के कई थानो और प्रखंड परिसरों में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आईजी मनोज कौशिक, रांची एसएसपी सह DIG चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राज कुमार मेहता सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : जो संविधान का नहीं, वह देश का नहीं और जो देश का नहीं वह किसी का नहीं-आदित्य साहू 

Ranchi : कई पुलिसकर्मी रहे मौजूद
Ranchi : कई पुलिसकर्मी रहे मौजूद

इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान कई थानेदार और डीएसपी भी मौजूद हैं। इस दौरान अधिकांश मामले जमीन विवाद के सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही चोरी, छिनतई, पैसे के लेन देन, सहित कई मामले भी सामने आए हैं। रांची एसएसपी सह DIG ने ऑन THE स्पोर्ट आवेदन निपटारा के लिए दूसरे पक्ष को फोन कर मामले की जानकारी ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज Congress का हल्ला बोल, ईडी कार्यालयों के सामने उग्र प्रदर्शन… 

Ranchi : बेवजह मामला लटकाने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर होगी विभागीय कार्रवाई-आईजी

वहीं कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद आईजी मनोज कौशिक ने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पुलिस पदाधिकारी जनशिकायत समाधान कार्यक्रम को हल्के में लेने की जरा भी भूल ना करें। किसी भी समस्या या केस को बेवजह लटकाने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

Ranchi : मामले की जानकारी देते एसएसपी
Ranchi : मामले की जानकारी देते एसएसपी

ये भी पढ़ें- Dumka Murder : धारदार हथियार से गला काटकर पति-पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

बतातें चलें कि महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के निर्देशन में आम नागरिक के शिकायतों की प्रभावी निराकरण के लिए जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उनका शीघ्र व संतोषजनक समाधान करना तथा पुलिस प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को सुदृढ करना है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : पत्थर से कूचकर युवक की दर्दनाक हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन रांची जिला अंतर्गत पुलिस केंद्र रांची, खेलगांव थाना परिसर, प्रखंड कार्यालय अनगड़ा, प्रखंड कार्यालय सिल्ली, मांडर थाना परिसर, प्रखंड कार्यालय ख़लारी, बेड़ो थाना परिसर, लापुंग थाना परिसर, इटकी थाना परिसर, डोरंडा थाना परिसर, जगन्नाथपुर थाना परिसरस, नामकुम थाना परिसर, कांके थाना परिसर, पिठोरिया थाना परिसर, प्रखंड कार्यालय रातु, प्रखंड कार्यालय नगड़ी, अनुमंडल कार्यालय बुंडू में किया गया है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

 

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...