Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची रेल मंडल ने आगामी दिनों में कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव की घोषणा की

रांची: रांची रेल मंडल ने उत्तर मध्य रेलवे के विजयवाड़ा और दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण आने वाले दिनों में कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव की जानकारी दी है। इस बदलाव का असर यात्रियों की सुविधा और ट्रेन सेवाओं पर पड़ सकता है।

1. रांची लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18609):

मार्ग में बदलाव:यह ट्रेन 23 अक्टूबर तक पंडित दीन दयाल उपाध्याय बनारस प्रयागराज रामबाग प्रयागराज मानिकपुर के बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मिर्जापुर प्रयागराज छिवकी मानिकपुर होकर चलेगी।

समय में बदलाव: प्रयागराज स्टेशन के स्थान पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ट्रेन का आगमन 10:28 बजे होगा।

2. लोकमान्य तिलक टर्मिनस रांची एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18610):

मार्ग में बदलाव: 25 अक्टूबर तक यह ट्रेन मानिकपुर प्रयागराज प्रयागराज रामबाग बनारस पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बजाय मानिकपुर प्रयागराज छिवकी मिर्जापुर पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी।

3.धनबाद अलपुझा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13351):

मार्ग में बदलाव: 2 से 29 सितंबर तक यह ट्रेन निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी। इस मार्ग परिवर्तन के कारण ताडेपल्लीगुडेम और एलूरु स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा।

4. हटिया एर्णाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22837):

मार्ग में बदलाव: 2, 9, 16 और 23 सितंबर को यह ट्रेन निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी। इस परिवर्तन के चलते एलुरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

5.हटिया सर एम विश्वईश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18637):

मार्ग में बदलाव: 7, 14, 21 और 28 सितंबर को यह ट्रेन निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी।

6.हटिया सर एम विश्वईश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12835):

मार्ग में बदलाव: 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24 और 29 सितंबर को यह ट्रेन निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी।

7. टाटानगर हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18601):

मार्ग में बदलाव: 19, 21 और 24 अगस्त को यह ट्रेन चांडिल पुरुलिया कोटशिला मूरी के बजाय चांडिल गुंडा बिहार मुरी होकर चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने यात्रा की योजना में आवश्यक बदलाव करें और ट्रेनों की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय स्टेशन पर संपर्क करें।

Highlights

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...