Ranchi : JMM से वरिष्ठ नेताओं का विश्वास खत्म हो रहा है-सुदेश महतो…

Ranchi : AJSU पार्टी मुख्यालय में बुद्धिजीवी मंच का शपथ ग्रहण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर आज  AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि पदाधिकारी का पद और दायित्व को लेकर शपथ ग्रहण कराया गया है। इनके माध्यम से जिला, ब्लॉक इकाई के साथ पुनर्गठन करने का काम करेंगे। प्रबुद्ध लोगों के दायित्व को लेकर झारखंड की राजनीति में आगे बढ़ेंगे और लोगों के साथ संवाद बढ़ाने का काम करेंगे।

लूबगज min 22Scope News

Ranchi : उत्पाद सिपाही के बहाली पर कहा 

उत्पाद सिपाही बहाली में हो रहे अभ्यर्थियों की मौत को लेकर सुदेश ने कहा कि जितना लक्ष्य तय किया गया है उस पर एग्जाम लेने वाले लोगों को ध्यान देना होगा। एक घटना हो सकती है, लेकिन लगातार घटनाएं हो रही है तो यह चूक है। सरकार को चिन्हित कर जवाबदेही तय करना होगा। नौजवान किसी कंपटीशन के लिए खुद को तैयार करता है। इस पर गौर करना होगा। हर व्यक्ति रोजगार चाहता है। छोटा से छोटा वैकेंसी में भी हजारों लोग आवेदन भर रहे हैं।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर

सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत फिर से होने को लेकर सुदेश महतो ने कहा कि सरकार आंकड़ा तो जारी करें। जिन लोगों ने पूर्व में आवेदन दिया उस आवेदन का क्या हुआ? यह सरकार को जवाब देना होगा। और जब जनता आवेदन ही दे रही है तो सरकार के पदाधिकारी काम क्या कर रहे हैं? कार्यालय बेहतर काम करता पदाधिकारी काम करते तो ऐसे आवेदक सरकार के पास नहीं आते।

चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम के भाजपा में शामील होने पर

चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम के भाजपा में शामिल होने पर सुदेश ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से वरिष्ठ नेताओं का विश्वास खत्म हो रहा है। जेएमएम की वादाखिलाफी से जनता ही नहीं वहां के नेता भी त्रस्त है। यहीं कारण है कि दशकों से जेएमएम के हिस्सा रहे वरिष्ठ नेता अब बीजेपी का दामन थाम रहे हैं।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...