अल्पसंख्यक कॉलेजों के रुख पर रांची विवि प्रशासन ले रहा है कानूनी सलाह

रांची:  विश्वविद्यालय अंतर्गत छह अल्पसंख्यक कॉलेजों (संत जेवियर्स कॉलेज, निर्मला कॉलेज, योगदा सत्संग कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, मौलाना आजाद कॉलेज और परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, गुमला) द्वारा चांसलर पोर्टल से नामांन नहीं लेने के निर्णय को रांची विश्वविद्यालय ने गंभीरता से लिया है.

विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में कानूनी सलाह ले रहा है. इस मामले में विश्वविद्यालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अल्पंख्यक कॉलेज अगर चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन नहीं लेता है तो विवि वहां नामांकन लेनेवाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किसी भी हाल में नहीं करेगा. रजिस्ट्रेशन नहीं होने से संबंधित कॉलेज के नामांकित विद्यार्थियों का मामला फंस सकता है.

इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही सार्वजनिक नोटिस भी जारी कर सकता है। अभी इस मामले मे विश्वविद्यालय कानूनी सलाह पर आगे की कर्रवाई करेगी.

विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू के अनुसार अल्पसंख्यक कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक में कहा गया है कि अल्पसंख्यक कॉलेज अनिवार्य रूप से चांसलर पोर्टल से ही नामांकन प्रक्रिया में शामिल हों.

 

 

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...