चांसलर पोर्टल के उपयोग से अल्पसंख्यक कॉलेजों का इन्कार

रांची: रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने अंतर्गत के सभी अल्पसंख्यक कॉलेजों को चांसलर पोर्टल के माध्यम से संचालित कोसों में एडमिशन लेने का निर्देश दिया था।

इस संबंध में पांच दिन पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा सभी कॉलेजों को लेटर भी भेजा गया था। इससे पहले वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने इन कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ मीटिंग कर चांसलर पोर्टल से एडमिशन लेने के लिए कहा था।

इधर अल्पसंख्यक कॉलेजों ने चांसलर पोर्टल से एडमिशन लेने से इन्कार कर दिया है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन को अल्पसंख्यक कॉलेजों ने शनिवार को लेटर भेजकर जानकारी दे दी है।

कहा है कि अल्प संख्यक कॉलेजों को विशेष दर्जा प्राप्त है। इसलिए चांसलर पोर्टल से मुक्त रखा जाए। बताते चलें कि पूर्व वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय भी अपने कार्यकाल में अल्पसंख्यक कॉलेजों को चांसलर पोर्टल से ही एडमिशन लेने के लिए असफल प्रयास किया था।

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...