Ranchi : मतदान के लिए जाते वक्त पत्नी की मौत, फिर व्यक्ति ने किया ऐसा कि सब रह गए दंग…

Ranchi : इस बार के लोकसभा चुनाव में कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा इलेक्शन में यूं तो इस चुनाव में कई युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक के लोगों ने मतदान किया। पर इसी दौरान झारखंड के राजधानी रांची में एक ऐसा मतदाता भी था जिसने कड़ी परिस्थितियों से लड़कर भी अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया और राज्य के साथ-साथ देश के लिए भी एक मिशाल पेश किया।

ये भी पढ़ें-Rajkot Game Zone Incident : गेम जोन में लगी भयानक आग, अबतक 30 की मौत, कई गंभीर… 

दरअसल हुआ यूं कि रांची के पुंदाग स्थित फतिमा नगर के रहने वाले शफीक अहमद मतदान करने के लिए अपनी पत्नी शाहिना परवीन के साथ निकले थे। उन्हें फतिमा नगर स्थित ज्ञान सिंधु विद्या मंदिर स्थित बूथ संख्या 209 में मतदान करना था। लेकिन रास्ते में ही शफीक अहमद की पत्नी शाहिना परवीन अचानक चक्कर खाकर गिर गई और मौके पर ही उनका निधन हो गया।

पत्नी के शव को घर पहुंचाकर वोट किया

अचानक हुए इस हादसे से शफीक अहमद घबरा गए। पर, इस दौरान भी उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया। उन्होंने अपनी पत्नी के शव को पहले घर पहुंचाया और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मतदान करने की ठानी। उसके बाद वे उसी बूथ संख्या पर मतदान करने पहुंचे और अपना वोट डाला।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election Jharkhand : इस बार के चुनाव में 1.06 प्रतिशत कम वोटिंग, जाने क्या है पूरा आंकड़ा… 

इस घटना की जानकारी जैसे ही इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को मिली तो वो शफीक अहमद और उनके परिजनों से मिली। उन्होंने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के महापर्व के प्रति समर्पण की मिसाल है। शफीक अहमद ने लोकतंत्र में चुनाव के महत्व को अहमियत देते हुए पहले मतदान करने का निर्णय, यह अत्यंत सराहनीय है।

 

 

 

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...