रांची को मिलेगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बस सेवा, बनेगा 350 करोड़ का इंटरचेंज: गडकरी

218
रांची को मिलेगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बस सेवा, बनेगा 350 करोड़ का इंटरचेंज: गडकरी
रांची को मिलेगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बस सेवा, बनेगा 350 करोड़ का इंटरचेंज: गडकरी
Advertisment

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सार्वजनिक परिवहन को स्मार्ट, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में अत्याधुनिक फ्लैश चार्ज इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि नागपुर में इस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट पहले से चल रहा है और अब रांची देश का दूसरा शहर होगा जहां यह सुविधा शुरू की जाएगी।

Advertisment

गडकरी ने कहा कि 135 सीटों वाली यह हाईटेक बस एयरलाइंस जैसी आरामदायक होगी, और इसका किराया डीजल बसों की तुलना में करीब 35 प्रतिशत सस्ता होगा। यह कदम न केवल यात्रियों को बेहतर सेवा देगा बल्कि डीजल पर निर्भरता घटाकर प्रदूषण को भी कम करेगा

रांची में शुरू होने वाला यह फ्लैश चार्ज प्रोजेक्ट रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की पहल का परिणाम है। इन बसों को खास ऑपरेशनल चार्जिंग तकनीक से बनाया गया है, जिससे ये कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर फिर से संचालन के लिए तैयार हो जाती हैं। यह तकनीक बसों को लंबे समय तक चार्जिंग स्टेशनों पर रोकने की आवश्यकता को खत्म कर देगी।

इंटरचेंज बनेगा, मिलेगा जाम से निजात
नितिन गडकरी ने रांची में एक और बड़ी परियोजना की घोषणा करते हुए कहा कि 350 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। यह इंटरचेंज विकास रिंग रोड के पास बनाया जाएगा, जो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद करेगा। इस परियोजना के तहत शहर के प्रमुख मार्गों को फ्लाईओवर, अंडरपास और लूप्स के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगा और लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

फ्लैश चार्ज बस से क्या होंगे फायदे:

क्या है इंटरचेंज?
इंटरचेंज एक ऐसा स्मार्ट रोड इंफ्रास्ट्रक्चर होता है, जो ट्रैफिक को कई दिशाओं में बिना रुकावट के भेजने में सक्षम होता है। इसमें फ्लाईओवर, अंडरपास और गोलाकार लूप्स शामिल होते हैं। यह सिस्टम खासतौर पर उन इलाकों में लागू किया जाता है, जहां ट्रैफिक दबाव अधिक रहता है।


Advertisement