Advertisment

Ranchi Women’s HIL 2025 Update: 28 दिसंबर से हीरो महिला हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत

रांची में 28 दिसंबर से Women’s Hockey India League शुरू होगी। सभी मैच मोरहाबादी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जाएंगे, तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


HIL 2025 Update: रांची: रांची में 28 दिसंबर से हीरो वीमेंस हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत होने जा रही है। आयोजन को लेकर हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में रंग-रोगन और नियमित मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा है। स्टेडियम की मुख्य बिल्डिंग और दर्शक दीर्घा को झारखंडी हरे रंग में सजाया जा रहा है, जिससे लीग से पहले स्टेडियम को नया स्वरूप मिल सके।

HIL 2025 Update:

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के अनुसार, वीमेंस एचआईएल को देखते हुए स्टेडियम में सभी जरूरी तकनीकी और बुनियादी तैयारियां की जा रही हैं। लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों के रांची पहुंचने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में नौ भारतीय खिलाड़ी रांची आएंगी, जबकि 19 दिसंबर को चार और खिलाड़ियों के आने की सूचना है। शेष सभी टीमों की खिलाड़ी 22 दिसंबर तक रांची पहुंच जाएंगी।


Key Highlights:
• Hero Women’s Hockey India League की शुरुआत 28 दिसंबर से रांची में
• मोरहाबादी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को नया लुक, मेंटेनेंस अंतिम चरण में


• Women’s Hockey India League के सभी मैच रांची में आयोजित होंगे


• 19 से 22 दिसंबर तक सभी टीमों की खिलाड़ी रांची पहुंचेंगी


• 23 दिसंबर से नियमित अभ्यास सत्र शुरू होगा


HIL 2025 Update:

उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी पहले रांची पहुंचेंगी, वे 17 दिसंबर से स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर देंगी। हालांकि, सभी टीमों का नियमित प्रैक्टिस शेड्यूल 23 दिसंबर से तय किया गया है। Women’s Hockey India League के सभी मुकाबले रांची में ही खेले जाएंगे और इसका समापन 10 जनवरी को होगा।

HIL 2025 Update:

वीमेंस एचआईएल में इस बार कुल 13 मैच खेले जाएंगे। लीग में भारत के साथ-साथ अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम एक-दूसरे से दो बार मुकाबला करेगी। खास बात यह है कि वीमेंस एचआईएल में पहली बार रांची रॉयल्स की टीम मैदान में उतरेगी।

HIL 2025 Update:

इसके अलावा मेंस एचआईएल की शुरुआत 3 जनवरी से चेन्नई में होगी। हालांकि, 11 से 16 जनवरी के बीच मेंस एचआईएल के मुकाबले भी रांची के इसी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इससे जनवरी माह में रांची देश के प्रमुख हॉकी आयोजनों का केंद्र बनी रहेगी।

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...