Advertisment

रंग लाई इंजीनियर्स की मेहनत, उड़ चला चिनूक

बक्सरः भारतीय और अमेरिकी इंजीनियरों की तीन दिनों की मशक्कत के बाद मानिकापुर, उच्च विद्यालय के मैदान में अचानक लैंडिंग कर उतरे चिनूक ने शनिवार की सुबह 11.30 बजे आकाश में उड़ान भरा।

बता दें कि बुधवार की शाम इलाहाबाद से बिहटा जाने के दौरान चिनूक में तकनीकी खराबी आ गयी थी। पायलट ने बेहद सूझबूझ का परिचय देते हुए मानिकापुर, उच्च विद्यालय के मैदान चिनूक का सुरक्षित लैंडिंग कराया था। मिट्टी गीला होने के कारण हेलीकॉप्टर का पहिया पूरी तरह से जमीन में धंस गया था। सेना के जवानों ने इसे बाहर निकाला और इसके ठीक बगल में एक पक्का हेलीपैड का निर्माण किया। इसके बाद चिनूक ने आसमान में उड़ान भर दिया।

vlcsnap 2021 08 28 18h03m45s676 22Scope News

इस बेहद खुबसुरत नजारे को देखने के लिए मरही, कथराई, कैथहरकला, बन्नी, धनसोई, रसेन, तियरा , जलहरा, राजपुर, नागपुर ,बसही,भगत गंज, दिनारा, बिक्रमगंज गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

रिपोर्टः- धीरज कुमार

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...